Contents
Family Shayari in Hindi-परिवार शायरी
दोस्तों ! हमारे जीवन का आधार ही हमारा परिवार है. परिवार में रहकर ही हमारी ज़िन्दगी सफल हो पाती है. आज के इस दौर में भले ही किसी मजबूरी के चलते सब अलग-अलग रहने लगे हों, लेकिन संयुक्त परिवार का आज भी पहले जितना ही महत्वपूर्ण स्थान है. परिवार से हमें संस्कार मिलते हैं, जो हमारी पूरी ज़िन्दगी निर्धारित करते हैं. तो आइये, आज की पोस्ट Family Shayari in Hindi-परिवार शायरी में हम परिवार जैसे महत्वपूर्ण विषय पर खूबसूरत शायरी पढ़ेंगे. उम्मीद करते हैं कि ये फैमिली शायरी आपको जरुर पसंद आयेंगी.
Family Shayari in Hindi-परिवार शायरी
जहाँ सब चीजों से बड़ा बस संस्कार होता है
हर एक बात का कोई ना कोई आधार होता है
रिश्ते जहाँ आपस में मिलकर खिलखिलाते हैं
एक ऐसी जगह जिसका नाम परिवार होता है..
Jaha sab chijo se bada bas sanskar hota hai
Har ek baat ka koi na koi aadhar hota hai
Rishte jaha aapas mein milkar khilkhilate hain
Ek aisi jagah jiska naam parivar hota hai..
Shayari on family relations in Hindi
ये भी पढ़ें : Maa Shayari in Hindi-माँ शायरी
हर एक रिश्ते की बस सदा पहचान रहे
परिवार में हर एक सदस्य का मान रहे
दिल से खूब आपस में प्यार-सम्मान रहे
ना पहुँचे ठेस किसी को सदैव ध्यान रहे..
Har ek rishte ki bas sada pahchan rahe
Parivar mein har ek sadasya ka maan rahe
Dil se khoob aapas mein pyaar-samman rahe
Na pahunche thes kisi ko sadaiv dhyan rahe..
Family Shayari in Hindi-परिवार शायरी
ना कभी किसी के बहकाने से बहकती हैं
प्यार से गले मिलकर खुशियाँ चहकती हैं
रिश्तों में जब अपनेपन की मिठास हो तो
उस खुशबू से परिवार की बगिया महकती हैं..
Na kabhi kisi ke bahakane se bahakti hain
Pyaar se gale mil kar khushiya chahakti hain
Rishto mein jab apnepan ki mithas ho to
Us khushbu se parivar ki bagiya mahakti hain..
Shayari for Family
ये भी पढ़ें : Happy Birthday Shayari in Hindi-जन्मदिन शायरी
महकती रहे जिंदगी बस एक इसी विचार से
ना रहे कोई भी दूर अपनों के लाड़-प्यार से
वहाँ आपकी खुशियों की दुआ मांगी जाती है
भूलकर भी अलग ना होना अपने परिवार से..
Mahakti rahe jindgi bas ek isi vichar se
Na rahe koi bhi door apno ke laad-pyaar se
Vaha aapki khushiyo ki dua maangi jaati hai
Bhool kar bhi alag na hona apne parivar se..
Family Shayari in Hindi-परिवार शायरी

ये बात अपने दिल में सदा बसाये रखना
दिल में प्यार और होंठों पर दुआयें रखना
कैसी भी परिस्थिति आ जाये ये याद रहे
परिवार में आपसी एकता बनाये रखना..
Ye baat apne dil mein sada basaye rakhna
Dil mein pyar aur hontho par duaayen rakhna
Kaisi bhi paristhiti aa jaaye ye yaad rahe
Parivar mein aapasi ekta banaye rakhna..
Shayari Family
कभी डांट पिता की कभी माँ का दुलार होता है
आपस में रूठना-मनाना कितनी ही बार होता है
हमारा ये जीवन बस परिवार की ही तो देन है
परिवार के संग रहने से पूरा घर संसार होता है..
Kabhi daant pita ki kabhi maa ka dulaar hota hai
Aapas mein roothna-manana kitni hi baar hota hai
Hamara ye jeevan bas parivar ki hi to den hai
Parivar ke sang rahne se poora ghar sansar hota hai..
Family Shayari in Hindi-परिवार शायरी
नहीं किसी बात की जरा सी भी मजबूरी है
मगर हाँ ये बात भी सब बातों से जरूरी है
सुख-दुःख में शामिल बस अपने ही होते हैं
परिवार के बिना जिंदगी बिल्कुल अधूरी है..
Nahi kisi baat ki jara si bhi majboori hai
Magar haan ye baat bhi sab baato se jaruri hai
Sukh-dukh mein shamil bas apne hi hote hain
Parivar ke bina jindgi bilkul adhoori hai..
इसका वीडियो भी देखें :
अगर आपको वीडियो देखना पसंद है तो हमारे YouTube channel पर visit कीजिये, जिसका नाम है– दिल से शायरी.
तो दोस्तों ! ये थी आज की पोस्ट –Family Shayari in Hindi-परिवार शायरी .आज की ये पोस्ट आपको कैसी लगी, हमें अपनी राय या Suggestion जरुर बताइयेगा. और भी ऐसी बेहतरीन शायरी पाने के लिए आप हमें Subscribe जरुर कीजिये.
मेरा नाम धर्मेन्द्र है और मैं Hindisansar.in वेबसाइट का संस्थापक हूँ. Hindisansar.in पर आपको शायरी, हिंदी शायरी, Love Shayari, Hindi Shayari, Whatsapp Status, Love Quotes, Personality Development, Success Tips, Motivational Articles, Self Help Tips आदि पढ़ने को मिलेंगे. मैंने ये वेबसाइट लोगों की हेल्प करने के उद्देश्य से बनाई है. मेरी शिक्षा-दीक्षा जयपुर में हुई है. मैंने हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री प्राप्त करने के साथ-साथ यूजीसी अर्थात विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित नेट-जेआरएफ भी हिंदी साहित्य विषय में उत्तीर्ण की है. हमारी वेबसाइट के सम्बन्ध में आप कोई भी अमूल्य सुझाव देना चाहें तो आपका पूर्ण हृदय से स्वागत है.
Hello Sir
I have been coming to your blog for many days. The stories and shayari of your site are very inspiring. And inspired by you, I started blogging too. I need a well-known blogger like you. Please give me your support.
https://shayarifamily2020.blogspot.com/
https://shayarifamily2020.blogspot.com/2020/08/top-love-shayari-2020-shayari-family.html
Prem ji thank you so much for your positive feedback. I visited your blog and it’s very nice. Now you have to post regularly at your blog for long term success. Ok.