Contents
Shayari on Life-जिन्दगी पर शायरी
दोस्तों ! ये ज़िन्दगी ईश्वर का बहुत ही खूबसूरत तोहफा है. इस तोहफे को हमें बहुत ही संभालकर रखना चाहिए. ज़िन्दगी बार-बार नहीं मिलती, बस एक बार ही मिलती है. और ये ज़िन्दगी अपनों से ही खूबसूरत बनती है. तो आइये, आज की बेहतरीन शायरी Shayari on Life-जिन्दगी पर शायरी की इस पोस्ट में हम ज़िन्दगी की कुछ बेहतरीन शायरी पढेंगे.
Shayari on Life-जिन्दगी पर शायरी

खुशियों के संग रहने की तरफदारी करो
बात-बात पर मत अपना दिल भारी करो
ये जिंदगी है बस एक बार ही मिलती है
इसको अपने ढंग से जीने की तैयारी करो.
Khushiyon ke sang rahne ki tarafdari karo
Baat-baat par mat apana dil bhaari karo
Ye zindagi hai bas ek baar hi milati hai
Isako apne dhang se jeene ki taiyaari karo.
Best Shayari on Life
ना कोई मुश्किल सवाल है जिंदगी
और ना ही कोई मलाल है जिंदगी
तुम जीओ जी भर के अपनी लाइफ
यही सच है तुम्हारी फिलहाल है जिंदगी..
Na koi mushkil sawaal hai zindagi
Aur na hi koi malaal hai zindagi
Tum jeeyo jee bhar ke apani life
Yahi sach hai tumhaari filahaal hai zindagi..
Shayari on Life in Hindi
जिंदगी को हिसाब-किताब में मत तोलो
अपना भेद हर एक के सामने मत खोलो
चाहते हो हमसफर आखिर तक साथ रहे
ऐसा करो दोनों एक-दूजे की जिंदगी हो लो..
Zindagi ko hisaab-kitaab mein mat tolo
Apna bhed har ek ke saamane mat kholo
Chahate ho hamsafar aakhir tak saath rahe
Aisa karo dono ek-dooje ki zindagee ho lo..
ये भी पढ़ें : Motivational Shayari in Hindi-प्रेरणादायक हिंदी शायरी
Hindi Shayari on Life
जिंदगी के सामने चालाकी नहीं चलती
कोई जोड़ या कोई भी बाकी नहीं चलती
इसे धोखा देने की कोशिश भी बेकार है
कोई भी चाल यहां हालांकि नहीं चलती..
Zindgi ke saamne chaalaki nahi chalati
Koi jod ya koi bhi baaki nahi chalti
Ise dhokha dene ki koshish bhi bekaar hai
Koi bhi chaal yahaan haalanki nahi chalati..

जिंदगी क्या है थोड़ी देर ठहर कर देखिये
ये दुनिया आँखों में कभी भर कर देखिये
लाइफ बहुत ही खूबसूरत नजर आयेगी
कभी दूसरों के लिए भी जी कर देखिये..
Zindgi kya hai thodi der thahar kar dekhiye
Ye duniya aankhon mein kabhi bhar kar dekhiye
Life bahut hi khoobsurat najar aayegi
Kabhi doosron ke liye bhi jee kar dekhiye..
Best Shayari on Life
कदम-कदम पर यूं तो परेशानी बहुत है
हर चेहरे पर देखोगे कि हैरानी बहुत है
समझदारी तो बस फेर में उलझाती है
जीने के लिये थोड़ी सी नादानी बहुत है..
Kadam-kadam par yu to pareshani bahut hai
Har chehre par dekhoge ki hairaani bahut hai
Samajhdari to bas pher mein uljhati hai
Jeene ke liye thodi si nadani bahut hai..
ये भी पढ़ें : Love status-लव स्टेटस
shayari on life in hindi
रिश्तों में आजकल ये जो दूरी है
अकेले रहने की कैसी मजबूरी है
लाइफ तो बस अपनों से बनती है
अपने ना हों तो ये जिंदगी अधूरी है..
Rishto mein aajkal ye jo doori hai
Akele rahne ki kaisee majboori hai
Life to bas apno se banti hai
Apne na ho to ye zindgi adhoori hai..
इसका वीडियो भी देखें :
अगर आपको वीडियो देखना पसंद है तो हमारे YouTube channel पर visit कीजिये, जिसका नाम है– दिल से शायरी.
तो दोस्तों ! ये थी आज की पोस्ट –Shayari on Life-जिन्दगी पर शायरी .आज की ये पोस्ट आपको कैसी लगी, हमें अपनी राय या Suggestion जरुर बताइयेगा. और भी ऐसी बेहतरीन शायरी पाने के लिए आप हमें Subscribe जरुर कीजिये.
मेरा नाम धर्मेन्द्र है और मैं Hindisansar.in वेबसाइट का संस्थापक हूँ. Hindisansar.in पर आपको शायरी, हिंदी शायरी, Love Shayari, Hindi Shayari, Whatsapp Status, Love Quotes, Personality Development, Success Tips, Motivational Articles, Self Help Tips आदि पढ़ने को मिलेंगे. मैंने ये वेबसाइट लोगों की हेल्प करने के उद्देश्य से बनाई है. मेरी शिक्षा-दीक्षा जयपुर में हुई है. मैंने हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री प्राप्त करने के साथ-साथ यूजीसी अर्थात विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित नेट-जेआरएफ भी हिंदी साहित्य विषय में उत्तीर्ण की है. हमारी वेबसाइट के सम्बन्ध में आप कोई भी अमूल्य सुझाव देना चाहें तो आपका पूर्ण हृदय से स्वागत है.
Pingback: Love status-लव स्टेटस - HindiSansar
Pingback: Love Shayari-Love Shayari in Hindi - HindiSansar
Pingback: Motivational Shayari in Hindi-प्रेरणादायक हिंदी शायरी - HindiSansar